Tuesday, July 15, 2025
Latest:
ऊधम सिंह नगर

ओमेक्स रिवेरा सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल ने लहराया परचम

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल व सचिव पद पर राकेश चौहान विजयी घोषित किये गये। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के विजेताओं की भी घोषणा की गई।

चुनाव अधिकारी बरीत सिंह की देख रेख में हुए चुनाव में रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 815 मतदाताओं में से 558 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक अग्रवाल को 342 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजकुमार अरोरा को 210 मत ही हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन कामरा ने अभिषेक छावड़ा को 71 मतो से हराया। मनमोहन को 309 व अिर्भषेक को 238 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील झाबर ने ललित गोयल को 72 मतों से पराजित किया। सुनील झाबर को 312 व ललित गोयल को 240 मत मिले। सचिव पद पर हुए मुकाबले में राकेश चौहान ने योगेश लाम्बा को हराया। राकेश को 316 जबकि योगेश 235 मत हासिल कर सके। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। जिनमें रमेश चन्द्र जोशी 399 मत, अशोक शर्मा 359 मत, ध्रुव सिंघल 303 मत, संजय ढ़ोढियाल 283 मत, रमन डांग 279, रितेश मनोचा 268 मत, राधा अरोड़ा 247 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेताओं ने समर्थकों के साथ जीत के जश्न मनाया। इस दौरान अजय तिवारी, विजय भूषण गर्ग, योगेश वर्मा, धीरज मिगलानी, दिग्विजय त्यागी, राजीव खन्ना सहित कालोनी के अनेक मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button