Friday, July 17, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा ओपन यूनिवर्सिटी का केन्द्र सैकड़ों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ समयावधि खत्म होने के बाद नहीं हुआ रिनुअल

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नियमों को ताक पर रखकर उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय का केन्द्र संचालित किया जा रहा हैं। इस केन्द्र को संचालित करने के लिए तीन साल की समय सीमा निर्धाििरत थी जो 2024 में पूरी हो चुकी है। इसके बाद से केन्द्र को रिनुअल कराये बिना ही संचालित किया जा रहा है, जिससे इस अध्ययन केन्द्र के माध्यम से पढ़ाई कर रहे करीब 500 छात्रों का भविष्य दांव पर है। 

बता दें सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2021 में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का केन्द्र शुरू कियेा गया था। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को घर बैठे करीब दो दर्जन से अधिक कोर्स कराये जा रहे थे तीन साल तक सब ठीक ठाक चलता रहा 2024 में इस केन्द्र का रिनुअल कराया जाना था लेकिन अभी तक इस केन्द्र को नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में इस केन्द्र के समनवयक प्रोफेसर हरीश चन्द्र एवं सहायक समनवयक के पद पर प्रोफेसर मनोज पांडे कार्यरत हैं। वर्तमान में केन्द्र के माध्यम से करीब 500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। केन्द्र का संचालन नियमों के विपरीत होने से इन छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button