ऊधम सिंह नगर

मेयर ने मार दिया निगम कर्मचारियों का हक, कर्मचारियों के लिए आई मच्छरदानियां महिलाओं को उपहार में बांटकर लूटी वाहवाही।

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले एक और खेल कर दिया ‘अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपनों को दे’ वाली कहावत चरितार्थ करते हुए मेयर ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए शासन से मिली मच्छरदानियों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंनगबाड़ी कार्यकत्रियों को उपहार में बांटकर वाहवाही लूटने की कोशिश की है। जिससे मेयर एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं।

बता दें रक्षाबंधन से एक दिन पहले मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम में एक रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें मेयर ने सैकड़ों महिलाओं को राखी बांधने के लिए आमंत्रित किया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा कार्यकत्रियां और भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में शामिल हुयी।

दरअसल मेयर रामपाल को आस है कि निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में मेयर की सीट एक बार फिर आरक्षित होगी जिसके चलते वह उम्मीद पाले हुए हैं कि एक बार फिर उन्हें मेयर बनने का मौका मिल सकता है। इसी के चलते मेयर अब राजनैतिक लाभ लेने के लिए नगर निगम के संशाधनों का दुरूपयोग करने में भी पीछे नहीं हट रहे।

राजनैतिक लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम में आयोजित रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम में आई महिलाओं को खुश करने और वाहवाही लूटने के लिए मेयर ने महिलाओं को कुछ उपहार दिये जिसमें एक एक मच्छरदानी भी शामिल थी।

पता चला है कि ये मच्छरदानियां नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को डेंगू से बचाने के लिए शासन से मिली थी जिन्हें मेयर ने रेवड़ियों की तरह महिलाओं को बांट दिया।

मेयर ने एक तरफ तो वाहवाही लूट ली दूसरी तरफ उन कर्मचारियों का हक मार दिया जो नगर निगम में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले से मेयर एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों में खासी नाराजगी है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button