Monday, March 16, 2026
ऊधम सिंह नगर

छठ पर्व पर सुख समृद्धि की गोरी ने की कामना

सौरभ गंगवार

नगला। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भाजपा नता निवर्तमान पार्षद और सुरेश गौरी ने अपने समर्थकों के साथ नगला के विभिन्न छठ घाटों पर आज प्रातः पूजा अर्चना की और भगवान सूर्य देव को समर्पित महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व एक महापर्व है। जहां सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना करती हैं ।बीती शाम सभी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और आज प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है यहां हजारों लाखों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग जुड़े हुए हैं। छठ पर सभी के लिए आस्था का महापर्व है जिसमें भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती है। उन्होंने सभी की सुख समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न घाटों पर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान राजू यादव राम यादव सुंदर कमल सिंह विदेशी प्रसाद नीरज गुप्ता मयंक हरीश जोशी ध्रुव जोशी सिद्धार्थ जोशी विक्की बंटी आदि लोग शामिल थे

error: Content is protected !!
Call Now Button