Monday, January 19, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर पहुंची पूर्व सांसद रेखा वर्मा के आने से भाजपा के सदस्यता अभियान को मिली गति : प्रदेश मंत्री विकास शर्मा

सौरभ गंगवार 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान दक्षिणी मंडल के नेतृत्व में आज बूथ संख्या 148 नंद विहार कॉलोनी में रखा गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी और इस अभियान की सदस्य श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बनाने में बहुत सारे लोगों ने अपना जीवन लगा दिया एक समय ऐसा था भाजपा के दो सांसद हुआ करते थे और आज तीसरी बार देश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने का काम किया राम मंदिर बनाने का काम किया और भी बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय जनहित में लिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के विभिन्न दायित्व दिए और दूसरी बार लोकसभा का टिकट दिया भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी लक्ष्य है उत्तराखंड को दिया गया है उसे लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के दम पर अवश्य पूर्ण किया जाएगा उन्होंने देश को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन स्वाति तिवारी एवं सुनील ठुकराल में संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ने की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,जिला महामंत्री अमित नारंग,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना,के के दास,दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,शालिनी बोर,सकलानी,गीता भारद्वाज,मीना शर्मा,अर्चना राय,चंद्रकला राय,सारिका मुंजाल,पुष्पा ग्रोवर,रजनी रावत,रश्मि रस्तोगी,देव मेनन,हरजीत राठी,अनुज पाठक,अनुज शर्मा,विजय तोमर,संदीप वाल्मीकि,अक्षय अरोड़ा,राकेश सिंह,राजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button