ऊधम सिंह नगर

वोटर चेतना महाअभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया संबोधित

सौरभ गंगवार

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना महा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक विधानसभा के अंदर 10000 ने वोटों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है आज रुद्रपुर विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में काशीपुर जिले के प्रभारी सुरेश भट्ट जी उपस्थित थे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अपने बूथ पर जितने भी नए वोट बने हैं उनको बनाने का कार्य करें और जो बोकस वोट हैं उन्हें हटाने का काम करें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

प्रदेश मंत्री एवं वोटर चेतना महाअभियान के नैनीताल लोकसभा और चंपावत जिले के संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि 22,23,24 अगस्त को पूरे प्रदेश के अंदर विधानसभा वार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बैठक करके बूथ अध्यक्ष और बीएलओ 2 के साथ नया वोट बनाने की रणनीति तय करेंगे और उसके बाद 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में यह अभियान जो रोशों पर चलाया जाएगा इस अभियान में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारी सांसद विधायक मंत्री जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी लोग इस अभियान में भाग लेंगे और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को बनाने का काम करेंगे जिन लोगों के वोट बॉक्स वोट है उनको हटाने का काम भी हमारे कार्यकर्ता करेंगे उन्होंने सभी मतदाताओं को अपील की वह अपने मत की चिंता अवश्य करें ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके।

विकास शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए और हमारे चुनाव आयोग की सपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा अभियान चलाकर प्रत्येक विधानसभा में लगभग 10000 है मत बनाने का कार्य करेगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button