Monday, December 1, 2025
ऊधम सिंह नगर

एकल अभियान नवीन कार्यकर्ता चयन वर्ग का समापन

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। एकल अभियान नवीन कार्यकर्ता चयन वर्ग का समापन अंचल खटीमा अंतर्गत सितारगंज रामलीला भवन में हुआ इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल सिंघल ने की समापन सत्र में महेश मित्तल ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम के मुख्य वत्तफ़ा अरविंद कनौजिया ने एकल अभियान की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने एकल सिलाई सेंटर कम्प्यूटर सेंटर, आरोग्य योजना घर में रखी सामाग्री से उपचार करना, प्राथमिक योजना कैसे विद्यालय आचार्य चलाती है, सत्संग के विषय की विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चौप्टर के अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने अपनी बात रखते हुए एकल अभियान का महत्व बताया।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुमन राय, सतीश उपाध्याय, संभाग सचिव लाल सिंह दायमा, अग्रवाल महासभा जिला अध्यक्ष महेश मित्तल , संच अध्यक्ष साधना राना, संच उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता जोशी, संच मां सुलोचना रावत, संच समिति सदस्य रीता सक्सेना, गीता गड़गोटी, राम प्रवेश एससी मोर्चा अध्यक्ष, अर्थ विभाग प्रमुख ज्ञानचंद, संभाग अभियान प्रमुख कुलवीर सिंह, संभाग आरोग्य योजना प्रमुख ममता, संभाग व्यास कथाकार मनीषा, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख नेहा, भाग आरोग्य योजना प्रमुख रेनू, भाग प्रशिक्षण प्रमुख भावना, अंचल अभियान प्रमुख निशा, अंचल कार्यालय प्रमुख शान्ति आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button