Sunday, November 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

20 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी चढ़कर जनता की समस्याएं सुनते हैं चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार: सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण ने बनाई अलग पहचान

20 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी चढ़कर जनता की समस्याएं सुनते हैं चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार: सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण ने बनाई अलग पहचानकुमाऊं युवा प्रेस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार एवं महानगर महामंत्री अभिषेक शर्मा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विकास कार्यों की सराहना की, स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित।

सौरभ गंगवार/टुडे हिन्दुस्तान 

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में विकास, जनसेवा और सुशासन को नई दिशा देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना लगातार हो रही है। आम जनता के बीच अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के चलते उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली की चर्चा अब केवल चंपावत ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों और उत्तर प्रदेश तक में होने लगी है।

इसी क्रम में कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार एवं महानगर महामंत्री अभिषेक शर्मा ने चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की दोनों पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सौरभ गंगवार ने कहा कि चंपावत जिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार जिस समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह प्रशासनिक सेवा के लिए एक सराहनीय उदाहरण है। विशेष रूप से दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करने का प्रयास करना उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिलाधिकारी मनीष कुमार जनता से सीधे संवाद करने में विश्वास रखते हैं। वह केवल कार्यालय तक सीमित रहकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं। बताया जाता है कि कई बार वह लगभग 20 किलोमीटर तक पैदल दुर्गम रास्तों से चलकर भी जनता के बीच पहुंचे हैं।

उनके जनता दरबार की कार्यशैली भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी कई बार देर रात 9 बजे तक जनता की समस्याएं सुनते रहते हैं। जब तक फरियादियों की बात सुनने का प्रयास पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह जनता दरबार से नहीं उठते। उनका यही व्यवहार आम लोगों के बीच विश्वास और अपनापन पैदा कर रहा है।

चंपावत मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के कारण भी यह जिला प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा योजनाओं की निगरानी, जनसंवाद और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया जा रहा है।

कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन में जब संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसेवा का भाव शामिल होता है, तभी सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने चंपावत जिले में विकास और जनसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button