Tuesday, September 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने लिया आदि रंगोत्सव की तैयारियों का जायजा 4 अक्टूबर से खटीमा में शुरू होगा तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तानखटीमा। आगामी 4 अक्टूबर से खटीमा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

निकट नवीन मंडी, पीलीभीत रोड खटीमा में आयोजित होने वाले इस आदि रंगोत्सव का आयोजन राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखण्ड, देहरादून की ओर से किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में जनजातीय कला, संगीत और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति एवं उत्पादों से संबंधित भव्य स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button