Wednesday, October 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

कलियावाला में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक के खिलाफ मुकदमा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

काशीपुर। आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कलियावाला में दबिश देकर करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम ने ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भंडारण और बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की।

टीम ने ग्राम कलियावाला निवासी बाबू सिंह पुत्र जुम्मा सिंह के घर पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में क्षेत्र-03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं और नैनिका राणा शामिल रहे आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के भंडारण, बिक्री और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button