Tuesday, October 13, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किच्छा बाईपास पर एलएससी इन्फ्राटेक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

किच्छा बाईपास पर एलएससी इन्फ्राटेक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड (कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) द्वारा किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप के निदेशक अभिषेक अग्रवाल एवं जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कुमार ग्रुप द्वारा अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहले भी हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं और उनका संरक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सभी नागरिकों को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मानसून सत्र के दौरान ग्रुप द्वारा विभिन्न स्थानों पर भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने बताया कि उनके अनुरोध पर एलएससी इन्फ्राटेक ने पिछले माह बाजपुर के एक इंटर कॉलेज परिसर में भी बड़े स्तर पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया था। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जिले के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बड़े होने तक नियमित संरक्षण और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि सभी नागरिक इस दिशा में मिलकर प्रयास करें तो हमारा शहर, राज्य और देश हरा-भरा तथा प्रदूषण मुक्त बन सकता है। कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button