Wednesday, September 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में तीन प्रमुख विकास कार्यों को मिली गति: विधायक शिव अरोरा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिंदुखेड़ा-रायपुर मार्ग के निर्माण के लिए 3.94 करोड़ रुपये तथा छतरपुर-भूरारानी शांति विहार मार्ग के लिए 2.47 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और दोनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि 13.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काशीपुर बाईपास का टेंडर भी जारी हो चुका है। अगले कुछ दिनों में मुनादी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। विधायक ने कहा कि बाईपास बनने से शहर को जाम से राहत मिलेगी।

इसके अलावा रमपुरा बारात घर के सौंदर्यीकरण और रुद्रपुर की पहली पार्किंग परियोजना पर भी जल्द काम शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता घोषणाएं नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button