आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
चम्पावत। आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तराखण्ड श्रीमती रंजना राजगुरु के सोमवार को जनपद चम्पावत आगमन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पौध गमला भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभागीय स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्यान एवं रेशम विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग तथा आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्रस्तुत की।
आयुक्त एवं सचिव श्रीमती रंजना राजगुरु ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पिरुल के नवाचारी उपयोगों की प्रशंसा करते हुए लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को सराहनीय बताया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की भी प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं उन्होंने उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों में जनपद द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए इन प्रयासों को निरंतर और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया निरीक्षण के उपरांत आयुक्त एवं सचिव ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कागजी नींबू का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।।

