ऊधम सिंह नगर

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की भी बात कही मुख्यमंत्री के खटीमा दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ विकास संबंधी सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याओं को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित समाधान करने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिअध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button