हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव 2026–27 निर्विरोध संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव 2026–27 निर्विरोध संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को ढिकुली (रामनगर) स्थित ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। पूरे चुनाव प्रक्रिया में अनुशासन और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी श्री संजय पांडे एवं श्री मनोज भण्डारी के निर्देशन में संपन्न इस प्रक्रिया में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथि चन्द्र शेखर तिवाड़ी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चन्द्र शेखर जोशी एवं श्रीमती सुशीला महेता मौजूद रहे।
चुनाव परिणामों के अनुसार नई कार्यकारिणी इस प्रकार गठित की गई—
अध्यक्ष: रमेश पांडे
उपाध्यक्ष: सतीश बल्यूटिया
सचिव: महेन्द्र सिंह बिष्ट
उप सचिव: भूपेन्द्र महरा
कोषाध्यक्ष: हिमांशु कांडपाल
सह-कोषाध्यक्ष: गगन मीत सिंह
एक्जीक्यूटिव मेंबर: संजय पांडे, सुमीत गुप्ता, सुशील तिवाड़ी, श्रीमती तनुजा पंत इसके अतिरिक्त अक्षय अग्रवाल को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया संरक्षक मंडल में एन.के. जोशी एवं आई.पी. सिंह को शामिल किया गया, जबकि सुनील पाठक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई कन्वेयर के रूप में हिमांशु कोठारी एवं सूरज नेगी को दायित्व दिया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और पेशेवर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया चुनाव के सफल एवं निर्विरोध संपन्न होने पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी।।

