ऊधम सिंह नगर

देहरादून में सियासी सरगर्मी तेज, मीना शर्मा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज होती नजर आ रही है। विधायक शिव अरोड़ा के साथ देहरादून पहुंचीं मीना शर्मा के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ती जा रही हैं। उनके इस दौरे को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। मीना शर्मा का राजनीतिक अनुभव लंबा रहा है।वह पूर्व में पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भी अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क को देखते हुए किसी भी पार्टी के लिए उनका जुड़ना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही मीना शर्मा का पार्टी नेतृत्व के साथ मनमुटाव बढ़ गया था बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नई राजनीतिक राह तलाशनी शुरू कर दी है।

देहरादून में हालिया गतिविधियों के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मीना शर्मा जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस संभावित जॉइनिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।अगर मीना शर्मा बीजेपी में शामिल होती हैं, तो इसका असर स्थानीय राजनीति और आगामी चुनावी समीकरणों पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। खासकर शहरी विधानसभा स्तर पर इससे नए समीकरण बन सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मीना शर्मा कब और किस मंच से अपने अगले राजनीतिक कदम की औपचारिक घोषणा करती हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button