ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर: 31वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट आरक्षियों के लिए गोष्ठी आयोजित रुद्रपुर, 27 अप्रैल 2026

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में सेनानायक श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) द्वारा 9 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए आए 218 रिक्रूट आरक्षियों एवं प्रशिक्षण स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी की शुरुआत पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से की गई, जिसमें वाहिनी के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रशिक्षण संस्थान तथा वाहिनी की कार्यप्रणाली का विस्तृत परिचय रिक्रूटों को दिया गया।
सेनानायक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए अनुशासन को पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने रिक्रूटों को पूर्ण समर्पण, लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान आधुनिक पुलिसिंग, विशेष रूप से साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव के बारे में जानकारी लेने और खुद को अपडेट रखने पर भी जोर दिया गया।गोष्ठी में रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में श्री राकेश माहरा (शिविरपाल), श्री दयाचंद रजवार (आरआई के0आ0 भण्डार), श्री ज्योति प्रकाश (आरआई आरटीसी) सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे यह गोष्ठी रिक्रूट आरक्षियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें एक बेहतर पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

error: Content is protected !!
Call Now Button