ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत बना प्रदेश का नंबर-1 जनपद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत बना प्रदेश का नंबर-1 जनपद

25 सूत्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मार्च माह की रैंकिंग में 92.05% के साथ प्रथम स्थान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद चम्पावत ने विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नियोजन विभाग, अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह के प्रगति प्रतिवेदन में चम्पावत जनपद ने 25 सूत्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जारी रैंकिंग के अनुसार, चम्पावत ने 51 योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.05 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं, पिथौरागढ़ जनपद 50 योजनाओं में 91.35 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा रुद्रप्रयाग जनपद 43 योजनाओं में 86.03 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत इको-टूरिज्म विकास, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृक्षारोपण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जनपद का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लगभग एक वर्ष पूर्व उधम सिंह नगर से स्थानांतरण के बाद चम्पावत में जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जनपद में विकास, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के क्रियान्वयन के क्षेत्र में ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो पूर्व में किसी भी जिलाधिकारी के कार्यकाल में नहीं देखे गए स्थानीय स्तर पर यह भी माना जा रहा है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार का चम्पावत में कार्यकाल न केवल जनपद के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सभी विभागों ने समर्पण और समन्वय के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button