ऊधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP अजय गणपति का सख्त फैसला
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लंबे समय से एक ही थाने और चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यापक स्तर पर तबादला कर दिया गया है।
इस कार्रवाई का उद्देश्य पुलिसिंग में निष्पक्षता लाना और जमीनी स्तर पर बनने वाले संभावित अनुचित गठजोड़ को खत्म करना बताया जा रहा है। एसएसपी ने साफ कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यप्रणाली में शिथिलता आ सकती है, जिसे खत्म करना बेहद जरूरी है।
नई तैनाती के साथ पुलिसकर्मियों में सतर्कता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और खुफिया तंत्र (इंटेलिजेंस) को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, आम जनता की शिकायतों का समाधान अधिक निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से हो सकेगा।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें और पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
इस कदम को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और जनता के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।।

