ऊधम सिंह नगर

“आदर्श जनपद” की ओर बढ़ता चम्पावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक घोषणाएं

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चम्पावत दौरे के दौरान जनपद के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, पर्यटन और खेल क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।प्रमुख घोषणाएं
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर का निर्माण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण, डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना शामिल है।
इसके साथ ही 1000 परिवारों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण और ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मोनपोखरी से नीड तक 2 किमी सड़क का डामरीकरण, अमोड़ी-छतकोट बाईपास में 5 किमी मोटर मार्ग और पुल निर्माण, 50 हैंडपंपों की स्थापना तथा विभिन्न ग्रामों में सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की गई।

धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के तहत ब्यानधूरा बाबा मंदिर सहित सभी मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण और नागनाथ मंदिर के समीप रामलीला मंच का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा लिंक मार्गों का निर्माण, जल संस्थान के लिए जल भवन, 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल योजनाएं, किसानों की सुरक्षा के लिए ₹5 करोड़ की घेरबाड़ योजना, अमोड़ी-सिप्टी मार्ग पर वैली ब्रिज निर्माण तथा खर्ककार्की क्षेत्र में खेल मैदान का विकास भी शामिल है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।।

error: Content is protected !!
Call Now Button