ऊधम सिंह नगर

अजय गणपति ने संभाली कमान, अपराधियों को चेतावनी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। जिले की कमान अब आईपीएस अधिकारी अजय गणपति ने संभाल ली है। इससे पहले वे चंपावत में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए कप्तान ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। अपराध में लिप्त लोगों को सुधार का अवसर दिया जाएगा, लेकिन यदि वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी और कानूनी कार्रवाई तय है।

जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने सीमावर्ती इलाकों पर विशेष फोकस की बात कही। अंतरराष्ट्रीय सीमा और पड़ोसी राज्यों से सटे होने के कारण यहां बाहरी तत्वों की आवाजाही की आशंका रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए दिन और रात दोनों समय सघन चेकिंग, गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी खासकर रात्रि के दौरान पुलिस की सक्रियता और बढ़ेगी ताकि किसी भी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

नशे के अवैध कारोबार पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। बाहरी राज्यों से आने वाले तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और नेटवर्क को तोड़ने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।
नए कप्तान ने भरोसा दिलाया कि पूरी पुलिस टीम समन्वय के साथ कार्य करेगी और जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति लागू की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button