ऊधम सिंह नगर

फरवरी माह में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की बड़ी सफलता

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। फरवरी 2026 के दौरान कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में विशेष अभियान चलाते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अलग-अलग मामलों में दर्ज गुमशुदगी और एफआईआर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग बालिकाओं, एक नाबालिग बालक, दो बालिग महिलाओं एवं एक वयस्क पुरुष को सकुशल बरामद किया।

उप निरीक्षक अकरम अहमद द्वारा दर्ज दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को समयबद्ध कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद किया गया।

अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बवाड़ी ने तीन गुमशुदगी मामलों में तत्परता दिखाते हुए दो बालिग महिलाओं एवं एक वयस्क पुरुष को सकुशल खोज निकाला।

वहीं एडीएसआई हृदयेश परिहार द्वारा दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका एवं एक नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद किया गया।

पुलिस की सक्रियता, तकनीकी साक्ष्यों के कुशल उपयोग और टीमवर्क के चलते सभी गुमशुदा व्यक्तियों को शीघ्रता से खोजकर उनके परिजनों को सौंपा गया। इस सराहनीय कार्य से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें, जिससे शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button