Friday, September 25, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

संस्कृत शिक्षा सचिव ने श्री नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्रों को दी शुभकामनाएं

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार गैरोला जी ने श्री नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की पहल पर अब संस्कृत विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषयों को भी पूर्व मध्यमा से पढाया जा रहा है।उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा प्रोत्साहित मंत्र चिकित्सा हेतु आगे आयें और संस्कृत धर्म ग्रंथों में उल्लेखित मंत्रों का रोगियों पर अध्ययन कर शोध को सिद्ध करने में सहायता करें।

इस अवसर पर उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और प्रबंधन एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि आसपास की मलिन बस्तियों में कैम्प लगवाकर अनुसूचित जाति/जनजाति के बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करें।

उन्होंने छात्रों से संस्कृत के साथ-साथ एक विदेशी भाषा सीखने को भी प्रेरित किया और कहा कि विभाग संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button