ऊधम सिंह नगर

विश्व कैंसर दिवस: जिला अस्पताल रुद्रपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायिक सेवा के प्रतिनिधियों ने कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

मुख्य बिंदु:

– डॉ. के.के. अग्रवाल (CMO) ने कहा कि बदलती जीवनशैली और प्रदूषण के कारण कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।

– डॉ. आर०के०सिन्हा (PMS) ने अस्पताल की सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि समय पर स्क्रीनिंग ही कैंसर से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

– श्री योगेन्द्र कुमार सागर (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने स्वास्थ्य अधिकारों के कानूनी पहलुओं पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई और डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की प्राथमिक जांच की गई। अंत में सभी उपस्थित जनों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button