ऊधम सिंह नगर

एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान 45 वाहनों के चालान,4 वाहनों पर सीज की कार्यवाही

एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान 45 वाहनों के चालान ,4 वाहनों पर सीज की कार्यवाही

अभिषेक शर्मा/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ रुद्रपुर में मंगलवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। नियम तोड़ने वालों पर न केवल चालान हुए, बल्कि गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान 45 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना वैध दस्तावेजों और ओवरलोड माल के फर्राटा भर रहे 4 वाहनों को सीज कर उन पर करीब 1 लाख रुपये के करीब भारी जुर्माना लगाया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा, नियमों का पालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रशासन तभी सफल होगा जब जनता स्वयं जागरूक होगी।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि डबल हेलमेट अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब पहले चरण में ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा लेकिन इसके बाद नियम न मानने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई तय है।

एआरटीओ नवीन कुमार सिंह ने साफ कर दिया कि यह अभियान कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं बल्कि लगातार चलने वाला अभियान  है। उन्होंने दो टूक कहा सड़क पर अनुशासन होगा तभी दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button