वाहनों की चेकिंग में 13 चालान और 3 वाहन सीज, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस के मामले सामने आए परिवहन अधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
वाहनों की चेकिंग में 13 चालान और 3 वाहन सीज, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस के मामले सामने आए परिवहन अधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
रुद्रपुर में परिवहन विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 13 वाहनों का चालान किया गया और 3 वाहनों को सीज किया गया। ओवरलोडिंग और बिना प्रमाण पत्रों के पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार परिवहन विभाग टीम रुद्रपुर द्वारा चला गया सघन चेकिंग अभियान।
दिनांक 31/01 /2026 को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल रुद्रपुर द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर सितारगंज रोड पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई इस दौरान कुल 13वाहनों का चालान किया गया जिसमें 3वहनो को सीज किया गया जिसमें ,दो ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरलोडिंग बिना प्रमाण पत्रों के पाये,गये, ,एक,बड़ा भारी वाहन ओवरलोडिंग और विदाउट लाइसेंस, 10, विदाउट हेलमेट का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री नवीन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में चलने वाली इस प्रकार के वाहनों पर कार्यवाई की जाएगी सभी वाहन स्वामी अपने वाहनो के सभी प्रमाण पत्र को सही रखें व यातायात नियमों का पालन करें!
प्रवर्तन कार्यवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नवीन सिंह व परिवहन उप निरिक्षक गोकुल सिंह सुप्याल, मनोज भंडारी परिवहन ,सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा ,गणेश जोशी परिवहन आरक्षी रवि क्यूरा,डिंपल सिंह गौरव सिंह , परिवहन चालक पूरन सिंह बिष्ट आदि परिवहन कर्मचारी शामिल थे।।

