Friday, September 25, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अंकित हत्याकांड: फिर से बड़ा जनाक्रोश, सीबीआई जांच की मांग रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने समर्थको के साथ हवन किया और सिर मुंडवाकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की

अंकित हत्याकांड: फिर से बड़ा जनाक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने समर्थको के साथ हवन किया और सिर मुंडवाकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की।

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

अंकिता हत्याकांड को लेकर एक बार फिर जनाक्रोश तेज हो गया है। हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीआईपी और सफेदपोश लोगों के इस मामले में शामिल होने के आरोप वायरल होने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। विपक्ष लगातार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है और इसी क्रम में धरना-प्रदर्शन व रैलियां भी आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ खेड़ा स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में हवन किया इसके बाद उन्होंने अपने साथी अभिमन्यु के साथ सिर का मुंडन कराकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और सीबीआई जांच की मांग को दोहराया।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के यमकेश्वर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थीं 18 सितंबर 2022 को वह लापता हो गई थीं, जबकि एक सप्ताह बाद उनका शव चीला शक्ति नहर से बरामद हुआ था इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड में अन्य प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता के आरोप सामने आने के बाद मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंकिता सिर्फ पहाड़ की बेटी नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है और उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है कि वह इस मामले में क्या निर्णय लेती है। इस मौके पर मोहन खेड़ा, अर्जुन विश्वास, मोनिका ढाली, सौरभ राज बेहड़, नाजिया, इंद्रजीत सिंह, उमा सरकार, विकास मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button