रूद्रपुर में तहसील दिवस का आयोजन
रिपोर्ट।दीक्षा गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रूद्रपुर में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ये आयोजन तहसील मुख्यालय पर होगा, जहां लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
तहसील दिवस की तारीखें
– 6 जनवरी 2026: तहसील रूद्रपुर
– 20 जनवरी: तहसील किच्छा
– 3 फरवरी: तहसील सितारगंज
– 17 फरवरी: तहसील जसपुर
– 3 मार्च: तहसील काशीपुर
– 17 मार्च: तहसील बाजपुर
– 7 अप्रैल: तहसील गदरपुर
– 21 अप्रैल: उप तहसील नानकमत्ता
– 5 मई: तहसील खटीमा
नोट
– अगर किसी तारीख को राजकीय अवकाश होगा, तो तहसील दिवस अगले दिन होगा।
– परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगना/तहसील कार्यालय में भी तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा।।

