थाना मिलक में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
एसपी रामपुर के निर्देशन में थाना मिलक क्षेत्र में महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिला सम्बन्धित अपराधों, सुरक्षा उपायों, सायबर क्राइम से बचाव, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को 1090, 112, 181, 1098 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने का लक्ष्य है।।

