थाना मिलकः- दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
सुरज पाल/टुडे हिंदुस्तान
दिनांक 20.11.2025 को वादी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री से दहेज में अल्टो कार की मांग करना, मांग पूरी न होने पर प्रताडित कर मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देना तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर दिनांक 20.11.2025 को वादी की पुत्री की जहर देकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0-531/2025, धारा-85/115(2)/351(3)/80(2) बीएनएस व 3/ 4 दहेज अधिनियम बनाम 1. नरेश पुत्र कृष्णपाल 2.कृष्णपाल पुत्र नामालूम 3. मूलो पत्नी कृष्णपाल सिंह 4. करन सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह 5. रिंकी पत्नी करन सिंह निवासी गण ग्राम दुलीचन्दपुर थाना मिलक जनपद रामपुर 6. प्रवेश कुमारी पत्नी वीर सिंह 7. वीर सिंह पुत्र नामालूम निवासी गण ग्राम गहनी थाना अलीगंज जनपद बरेली पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मिलक के निर्देशन में थाना मिलक पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.12.2025 को विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्त 1. नरेश पुत्र कृष्णपाल 2. करन सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी गण ग्राम दुलीचन्दपुर थाना मिलक जनपद रामपुर को मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. नरेश पुत्र कृष्णपाल
2. करन सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी गण ग्राम दुलीचन्दपुर थाना मिलक जनपद रामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 मुकेश सिंह
का0 1011 अंकित गंगवार
का0 2023 रवि कुमार

