Tuesday, September 22, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

18 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल करेगी स्वर्णिका ज्वेलर्स का उद्घाटन

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ईशा देओल 18 को रूद्रपुर में नये खुलने जा रहे स्वर्णिका ज्वैलरस शोरूम का उद्घाटन करने आ रही हैं, आज हुई प्रेस वार्ता में सचिव तरुण जैन ने बताया कि काशीपुर बायपास रोड पर नव स्थापित स्वर्णिका ज्वैलरस शोरूम का उद्घाटन 18 तारीक बुधवार को करीब 11 बजे जानी मानी अभिनेत्री ईशा देओल करेंगी इस दौरान वे शोरूम में ख़रीददारी करने वाले कई ग्राहकों से रूबरू होंगी।

जैन ने बताया की हमारे इस शोरूम में 50, हज़ार रुपये से लेकर तीन करोड़ रुपये तक के हीरे उपलब्ध हैं, बताया कि शोरूम में कुमाऊँनी वैराइटियां विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगी हम अपने ग्राहकों को ख़ालिस सोना-हॉलमार्क बैकेट बल देकर उनको पूर्णतया सन्तुष्ट करेंगे कहा कि पर 75 हज़ार रुपया तक की ख़रीददारी करने पर एक सोने का सिक्का चौबीस कैरेट का फ़्री दिया जाएगा उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ किश्तों पर ज्वेलरी दी जाएगी तथा हम बैंक से ही ईएमआई भी कराएंगे हमारे यहाँ ऐसे ही ज्वेलरी उपलब्ध होगी जो ग्राहकों ने पहले कभी नहीं देखी होगी स्टोर प्रभारी विक्रम सिंह मेहता ने बताया कि हमारे यहाँ पुराना सोना 0 प्रतिशत पर बदला जा सकता है।

बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी जब ग्राहक ज्वैलरी लेगा तो उससे पहले या आज जो भी कम रेट होगा वह लिया जाएगा ज्वैलरी निर्माण पर हम 25 प्रतिशत छूट देंगे सचिव तरुण जैन ने बताया कि हमारे शोरूम में कृष्णा,जार,एम्ब्रड व एमएमडीसी आदि मल्टी ब्रांड उपलब्ध हैं, एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ईशा देओल के आगमन पर ज़बरदस्त भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। वार्ता में स्वर्णिका ज्वैलरस के सचिव तरुण जैन व स्टोर प्रभारी विक्रम सिंह मेहता मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Call Now Button