Friday, October 18, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

श्रम विभाग ने हैकल मजदूर संघ की हड़ताल पर लगाई रोक

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। हल्द्वानी के रामकृष्णपुरम स्थित औद्योगिक इकाई के प्रबंधन और मजदूरों के विवाद पर त्रिपक्षीय समझौता वार्ता आगामी 15 अक्टूबर को होगी बता दें विभिन्न मांगों को लेकर हैकल मजदूर संघ पिछले कुछ समय से लगातार आंदोलन कर रहा है। मामले में मजदूर संघ ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में भी शिकायत की थी जिसका संज्ञान लेकर श्रम विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

उप श्रम आयुक्त के०के० गुप्ता ने बताया कि हैकल मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को लेकर सहायक श्रम आयुक्त के समक्ष समझौता कार्यवाही गतिमान है जिसमें आगामी समझौता वार्ता की तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। उप श्रमायुक्त ने हैकल मजदूर संघ को पत्र लिखकर स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि कार्यवाही गतिमान होने के दौरान कोई भी ऐसा कृत्य यथा हडताल न करें जो, उ०प्र० औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 एवं उ०प्र० औद्योगिक विवाद नियमावली, 1957 के नियम-4 के प्रावधानों का उल्लंघन हो। उन्होंने उल्लंघन की दशा में वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button