Friday, October 18, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्य सचिव ने की डीएम के कार्यों की प्रशंसा

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर आई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिला मुख्यालय पर विकास योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया उन्होने जिलाधिकारी उदय राज सिंह द्वारा जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

बता दें जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद कई ऐतिहासिक काम किये हैं, उन्होनंे कई ऐसी जटिल समस्याआंे का भी समाधान निकाला है जिनकी प्रतीक्षा दशकों से थी जिन कार्यों को अब तक के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरा नहीं करा पाये उन कार्यों को भी जिलाधिकारी ने उदयराज सिंह ने अपने कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है।

रूद्रपुर में कचरे के पहाड़ का सफाया करना जिलाधिकारी के कार्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा रूद्रपुर में वेंडिंग जोन का निर्माण,नजूल भूमि पर गरीबों को मालिकाना हक दिलाने में भी जिलाधिकारी की अहम भूमिका रही है। जिलाधिकारी के प्रयासों से अब जल्द ही रूद्रपुर में अंडग्राउण्ड पार्किंग की सौगात भी मिलने जा रही है, जिससे शहर में जाम की बड़ी समस्या से निजता मिलने जा रही है। जलभराव की समस्या का भी जिलाधिकारी के प्रयासों से स्थाई समाधान खोजा जा रहा है। जिलाधिकारी उदय राज सिंह के नेतृत्व में जिले में प्रशासन न सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए संजीदा हुआ है बल्कि योजनाओं का असर धरातल पर भी नजर आ रहा है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिला अव्वल रहा है। जिलाधिकारी उदय राज सिंह वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों में सबसे बैस्ट अधिकारी के रूप में उभरे हैं।

जिलाधिकारी के इन्हीं कार्यों को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिला मुख्यालय पर अपने दौरे के दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button