Wednesday, October 15, 2025
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अजय भट्ट के समर्थन में घर घर प्रचार में जुटे विपिन जल्होत्रा

सौरभ गंगवार

किच्छा। नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत के लिए सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा भी जोर शोर से जुट गये हैं। किच्छा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विपिन जल्होत्रा घर घर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किच्छा विधानसभा के वार्ड न. 7 में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आदरणीय अजय भट्ट के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान विपिन जल्होत्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जमीन से जुड़े कर्मठ और जुझारू नेता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे कुमांऊ के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। जिसके चलते जनता के बीच उन्होंने मजबूत पकड़ बनायी है। श्री जल्होत्रा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रिकार्ड मतों से विजयी होंगे।

इस दौरान पूर्व किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी ,किच्छा वार्ड नंबर -7 के पूर्व सभासद शोभित शर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष नितेश बाला, युवा मोर्चा जिला मंत्री नवजोत सिंह , सोनू कुशवाह, शाम बिष्ट, ललित,विशाल, अमित कश्यप, दिनेश मेहरा,आदर्श तिवारी,पवन कुशवाह, महेश राठौर, सूरज पाल, पूरन सिंह आदि भी थे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button