Saturday, November 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्ती का दिखा असर, रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्ती का दिखा असर, रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावासौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 28 नवंबर 2026 को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर (25 वर्ष), पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ की जा रही लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में सक्रियता नजर आ रही है। फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर अपनाई जा रही सख्ती से अपराधियों को स्पष्ट संदेश जा रहा है कि कानून से बचना आसान नहीं होगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button