Wednesday, October 14, 2026
ऊधम सिंह नगर

कलियावाला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार (14 जुलाई) को ग्राम कलियावाला में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की।

माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम ने ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान टीम ने केवल सिंह पुत्र हरनाम सिंह के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से करीब 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी केवल सिंह के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-03 काशीपुर धर्मेन्द्र सिंह ने किया। अभियान में उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र, सुमन आर्या तथा नैनिका राणा भी शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button