Wednesday, October 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

इंस्पेक्टर धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार, बिना नंबर प्लेट की 3 बाइक सीज

इंस्पेक्टर धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार, बिना नंबर प्लेट की 3 बाइक सीज

तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर पुलिस ने की कार्रवाई, तीन चालकों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजीसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिलों को सीज किया है। पुलिस ने तीनों वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी है।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ परशुराम चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवारों को तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए रोका गया। जांच के दौरान तीनों वाहनों के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके अलावा वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र के वाहन चलाते पाए गए।

इन तीन वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

पुलिस ने जिन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, उनमें अजय पाल पुत्र प्रीतम पाल और आकाश पुत्र सतीश, निवासी फुलसुंगा, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, तथा जसवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, निवासी बिंदुखेड़ा, रुद्रपुर शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 39/192, 3/181, 129/194, 184 और 207 के तहत सीज किया। कार्रवाई के बाद तीनों वाहन चालकों को निजी मुचलके पर मौके से रिहा कर दिया गया। उनके विरुद्ध चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में की गई पुलिस ने अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button