भगत सिंह मण्डल के नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
भगत सिंह मण्डल के नवनियुक्त युवा मोर्चा मण्डल पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विपिन सिंह गहलौत के कार्यालय पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए संगठन की मजबूती, युवा शक्ति के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक नेगी, मण्डल महामंत्री मयंक माटा एवं विश्वजीत पाल, मण्डल उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर, संतोष एवं अक्षित छाबड़ा, मण्डल मंत्री आदित्य कुमार, अनुभव एवं वासु गुम्बर, मण्डल कोषाध्यक्ष हिमांशु नारंग, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक अल्का सिन्हा तथा मण्डल आईटी संयोजक ऋषभ चतुर्वेदी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मंत्री युवा मोर्चा मनीष गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज एवं सुनील सिंह भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में युवा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा, शिक्षा और अवसर प्रदान किए जाएं, तो वे न केवल अपने भविष्य को संवार सकते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

