Friday, July 17, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर : राशन डिपो संचालक पर अनियमितताओं का आरोप, डीसीओ को शिकायत प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग।

रुद्रपुर। राशन डिपो संचालक द्वारा राशन वितरण के संबंध में अन्यथाएं बरतने के आप को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी रुद्रपुर को लिखित शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

किच्छा के लालपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम महाराजपुर स्थित राशन डिपो के संचालक के विरुद्ध स्थानीय निवासी कमल चिलाना द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी रुद्रपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर डिपो संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमिता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी रुद्रपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि डिपो संचालक द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा है और महीने में दो-चार दिन ही डिपो अपनी सुविधा के अनुसार खोला जाता है। डिपो के आवंटन पर भी जांच की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Call Now Button