Friday, November 13, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

लेखपाल संघ ने उप जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सूरज पाल/टुडे हिंदुस्तान 

मिलक। रामपुर तहसील मिलक के परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया के माध्यम से दिया है जिसमें लिखा है कि जनपद फतेहपुर के पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद फतेहपुर में कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर शर्मा की शादी 26 नवंबर 2025 को नियत थी वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था किंतु तहसील अधिकारियों द्वारा एस आई आर ड्यूटी के नाम पर छुट्टी नहीं दी गई शादी के व्यवस्था के कारण 22 नवंबर 2025 को सुधीर कुमार लेखपाल को एस आई आर की बैठक में उपस्थित न होने पर ई आर ओ संजय कुमार सक्सेना द्वारा निलंबित कर दिया गया था 25 नवंबर 2025 की सुबह 6:30 डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार एवं नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम लेखपाल सुधीर कुमार के घर पहुंचे और कहा कि एसडीएम साहब ने कहा है कि एस आई आर एवं उन कार्य पूरा कर दे अथवा पैसे देकर किसी अन्य से करवा दे नहीं तो अभी तो निलंबन हुआ है फिर सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

आए दिन फटकार शादी के लिए छुट्टी ना मिलने और निलंबन के कारण पहले से ही तनाव डिप्रेशन में चल रहे सुधीर लेखपाल बर्खास्त की धमकी सुनकर अधिक डिप्रेशन में आ गए और आत्महत्या जैसा कदम उठाकर एक साथ दो घर उजड़ गए घटना आत्महत्या नहीं है अपितु असंवेदनशीलता द्वारा कारित हत्या प्रतीत होती है मृतक लेखपाल की बहन के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाने एवं तहसील जनपद के लेखपालों से अनुरोध के बावजूद 30 घंटे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई मृतक के परिजनों द्वारा उप जिलाधिकारी तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न होने पर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया 26 नवंबर 2025 को शव उठाने के लिए प्रशासन द्वारा षडयंत्र पूर्वक परिजनों की तहरीर बदलवा कर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई रिपोर्ट में मुख्य आरोपी का नाम शामिल न करके केवल राजस्व निरीक्षक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई प्रशासन द्वारा कपट पूर्वक केस को कमजोर करने का खेल किया जा रहा है उक्त घटनाक्रम से प्रदेश भर के समस्त लेखपालों में आक्रोश एवं भय का माहौल है तथा मृतक परिवार के परिजन आहत हैं लेखपाल अनुशासित एवं आज्ञाकारी कर्मचारी होने के कारण तहसील एवं जनपद के अधिकारियों द्वारा लेखपाल के विभाग कार्यों के अन्य विभाग कर्मचारी से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों की समीक्षा नहीं की जाती है अपितु जब बहुत कम समय रहता है तब लेखपालों द्वारा उसे पूरा करने का दबाव बनाया जाता है जिसमें अधिकांश लेखपालों को बीपी शुगर एंजायटी डिप्रैशन हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं ज्ञापन के द्वारा मांग है कि समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है ज्ञापन पर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव तहसील मंत्री अभिषेक शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button