ऊधम सिंह नगर

द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी, रुद्रपुर मे राष्ट्रीय संगोष्ठी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। आज द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी, रुद्रपुर के सभागार में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शीर्षक एनईपी-2020 के संदर्भ में शिक्षक शिक्षा परिप्रेक्ष्य की चुनौतियाँ और संवर्द्धन, इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में, एस.एस.जे. कैम्पस (शिक्षा विभाग), नैनीताल से प्रोफेसर आर.एस. पतनी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के प्रबंधन विभाग से संकायाध्यक्ष प्रोफेसर पी.सी कविदायल, श्री सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, श्री विजय भूषण गर्ग, श्री किशोर कुमार शर्मा, श्री देव शर्मा, श्री पुलकित गर्ग, द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी, की प्राचार्य डॉक्टर गुरमीत कौर प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर शमशेर सिंह जी द्रोण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य श्री राजीव कुमार पांडेय, अन्य महाविद्यालय से आये प्राध्यापकगण एंव विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर एस पतनी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य भारत को शैक्षिक रूप से महाशक्तिशाली बनना तथा भारत में शिक्षा का सार्वभौमीकरण कर शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च करना एवं देश के विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना इसमें अध्यापक शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इस शिक्षा नीति में शिक्षकों के लिए व्यासायिक विकास को जरूरी कर दिया गया छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों की सक्षम टीम का निर्माण करना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही प्रोफेसर पीसी कविदयाल जी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वैश्विक परिस्थितियों एवं ज्ञान के परिदृश्य में पूरा विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में बच्चे विविध विषयों के बीच अंतरसंबंधों को समझें जीवन के सभी पक्षों एवं क्षमताओं को संतुलित विकास कर सके इसके लिए भारत की परंपरा और सांस्कृतिक मूल्य पर जोर दिया जाए ज्ञान की प्रज्ञा और सत्य की खोज को भारतीय दर्शन में सदैव सर्वोच्च मानवीय माना गया है। तथा सकल घरेलू उत्पाद का शिक्षा पर 6 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी की प्राचार्या डॉक्टर गुरमीत कौर द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय शिक्षा प्रणाली एक ऐतिहासिक सुधार है। जिसका उद्देश्य शिक्षण और सीखने की प्रक्रियाओं को अधिक समावेशी व्यावहारिक और मूल्य पर आधारित बनाना है यह नीति भारतीय संस्कृति परंपराओं और मूल्यों को बढ़ावा देने पर विशेष बल देती हैं।

महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ शमशेर सिंह द्वारा बताया गया कि राशि नई शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य भारत की शिक्षा प्रणाली विशेष का शिक्षक प्रशिक्षण में बड़े सुधार लाना है यह छात्रों की गंभीर रूप से सोचने रचनात्मक होने और समावेशी वातावरण में सीखने में मदद करने के लिए शिक्षकों के पास सही कौशल और ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है हालांकि शिक्षक शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को क्रियान्वित करना एक चुनौती है एक बड़ी चुनौती शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के तरीके को बदलना है।

द्रोण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य श्री राजीव कुमार पांडे जी ने नई शिक्षा नीति 2020 वैश्वीकरण के दौर में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए आवश्यक कदम उठाती है यह युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रखने की साथ-साथ उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बनती है इस नीति के सफल क्रियान्वन से भारतीय शिक्षा प्रणाली न केवल समृद्धि होगी बल्कि यह देश की संस्कृति पहचान और मूल्यों को भी सशक्त बनाएगी। इसके साथ ही अन्य महाविद्यालय से आए प्राध्यापक, शोधार्थियो एंव विद्यार्थियो ने भी अपने अपने शोधपत्रों का प्रस्तुतिकरण पी०पी०टी० के माध्यम से किया। और वक्ताओं द्वारा प्रश्न भी पूछे गए।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंत में द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी, के प्राध्यापक डॉक्टर जयप्रकाश जी द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी में आये प्रमुख वक्ताओ, अन्य महाविद्यालय से आये शिक्षकगण एंव विद्यार्थियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर संस्थान के श्री सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, श्री विजय भूषण गर्ग, श्री किशोर कुमार शर्मा, श्री देव शर्मा, श्री पुलकित गर्ग, द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग कि प्राचार्या श्रीमती जूलियाना शान्ति रोजी, श्री अभिषेक पौल, द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी, रुद्रपुर की प्राचार्या डॉक्टर गुरमीत कौर एवं प्रबन्धन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर शमशेरए सिंह, अशोक कुमार यादव, अमित कुमार, हरजिंदर कौर, सुजाता विश्वास, रिम्पल कौर, जय सरकार, गोपाल विश्वास, अनिश वैरागी, अकाश बाला आदि सभी शैक्षिणक, गैर शैक्षिणक कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button