भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदाः बेहड़ पूर्व मंत्री बेहड़ ने मोहन खेड़ा के साथ किया धुंआधार प्रचार
रूद्रपुर। पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ एवं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत वार्ड वार्ड नं. सात, वार्ड नं 34, वार्ड नं. 36 समेत कई वार्डों धुंआधार जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने के लिए आश्वस्त किया।
नुक्कड़ सभाओ में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा के पास विकास की नहीं झूठ की गारंटी है। भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। इससे पहले दो मेयर भाजपा के रह चुके हैं उन्होंने भी चुनाव के समय घोषणा पत्र में बड़े बड़े वायदे किये थे लेकिन वो वायदे आज तक पूरे नहीं हो पाये। भाजपा ने सिर्फ अपना विकास किया है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी है। गरीब, बेरोजगारों की विरोधी है। भाजपा राज में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला हैं पिछले दस सालों से नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। हर काम में कमीशन सैट है। भाजपा के लोगों ने रूद्रपुर को कमीशनखोरी का अड्डा बना लिया है। भाजपा के लोगों ने पिछले दस सालों मंे काली कमाई से अपन घर भरने का काम किया है। खेती वाली जमीनों पर धड़ल्ले से अवैध कालोनियां भाजपा के लोगों ने ही काटी है। सिडकुल में ठेकेदारी भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। भाजपा के लोग हर काम पर कुंडली मारना चाहते हैं। जनता अब ये सब नहीं चलने देगी। बेहड़ ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस चुनाव से भाजपा के पतन की शुरूआत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेेस का परचम लहरायेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनविरोधी नीतियां भाजपा के पतन का कारण बनेंगी। उन्होंने रूद्रपुर का कमीशनखोरी, लूट खसोट से बचाने और विकास को आगे ले जाने के लिए मोहन खेड़ा को मेयर बनाने की अपील की।
नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग का विकास कर सकती है। आज प्रदेश और देश में जितनी भी बड़ी योजनाएं हैं वह कांग्रेस की देन है। रूद्रपुर में सिडकुल की स्थापना विकास पुरूष पंडित नारायण दत्त तिवारी ने ही की थी, जिसकी बदौलत ही रूद्रपुर आज महानगर का रूप ले चुका है और यहां के लोगों का जीवन स्तर बदला है। भाजपा ने हमेशा विकास में बाधा पहुंचायी है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज सिडकुल से उद्योग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। रोजगार तो दिया नहीं बल्कि लोगों से रेाजगार छीनने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक के मामले में भाजपा हर चुनाव में झूठ बोलती आयी है। शहर में न तो सफाई की व्यवस्था है, और न ही जाम से छुटकारा मिला हैं। अब स्मार्ट मीटर लाकर जनता का खून चूसने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस किसी सूरत मे ंऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को किसी भी सूरत में नहीं लगने दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा के नेताओं को जुमले बाजी की टेªनिंग दी गयी है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा का छोटा नेता भी झूठ बोलकर जनता को धोखा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कि भाजपा मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरूपयोग किया जा रहा है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा के लोग धर्म के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश करने लगे है। उन्होनंे कहा कि अब जनता धर्म के ठेकेदारों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
नुक्कड़ सभाओं में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा,महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता सुशील बत्रा, सौरभ चिलाना, पार्षद प्रत्याशी इन्द्रजीत सिंह, पार्षद प्रत्याशी जितेश कुमार, गोरव खुराना, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा,हरबंश लाल ठुकराल, मदन लाल खन्ना, अशोक यादव, ममता रानी, अनिल शर्मा, प्रकाश शर्मा, सुभाष बठला, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, संदीप चीमा, योगेश चौहान, सुनील आर्य,संजय आईस, निरोद अधिकारी, संदीप चीमा, योगेश चौहान, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, नवीन पंत आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।