पूर्वी ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक 40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
पूर्वी ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूर्वी की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पूर्वी ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर यह सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
पूर्वी की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद जताई गई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।

