ऊधम सिंह नगर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर निगम सभागार भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर उपस्थित लोगों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष के समस्त नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। जिसमे लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लोगों को देकर इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ दूरस्थ पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है। श्री चुघ ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों से आवश्यक फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। जिन लोगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर आम जनता की साथी बनकर कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। जिसका प्रमाण हाल में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक घराने उद्योग लगाने पर सहमत हुए हैं। जिससे प्रदेश का तेजी से विकास होगा इस दौरान विधायक शिव अरोरा,संकल्प यात्रा के जिला संयोजक राकेश सिंह,विधानसभा संयोजक भारत भूषण चुघ,दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विनय बतरा,भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंश गुप्ता,धर्म सिंह कोली,मोहन तिवारी,पार्षद वीधान राय,शिव कुमार गंगवार,सुनील ठुकराल,राज कोली,भुवन गुप्ता,शैलेंद्र रावत,विनय राय आदि मौजूद थे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button